केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को बदनाम करके आप कभी भी सत्ता हासिल नहीं कर पाएंगे। विदेश यात्रा करने के बजाय आपको गांव-गांव घूमने की जरूरत है। शाह ने हैदराबाद में हुई कांग्रेस की भारत समिट को लेकर राहुल गांधी को जवाब दिया है। पुणे के एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को बदनाम किया है। अगर राहुल जीतना चाहते हैं तो विदेश जाना छोड़े और गांवों में जाना शुरू करें। पूरा देश यही चाहता है कि राहुल गांधी आप जमीन पर आए, गांवों में जाएं। मगर मुझे मालूम है कि अभी थोड़े दिन में ही फिर से विदेश चले जाएंगे। आपकी सत्ता की आकांक्षा इस तरह से पूरी नहीं होगी। गृहमंत्री की स्पीच की 5 बड़ी बातें... 1. अभी कांग्रेस पार्टी ने भारत समिट 2026 हैदराबाद में आयोजित की। देश भर में वामपंथी विचारधारा के प्रचारकों को भारत में बुलाया। कांग्रेस के राजकुमार भी वहां गए। इस समिट का नाम भी भारत समिट रखा गया था, लेकिन राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत विरोधी विचार बोलकर पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया है। 2. इस मंच से महाराष्ट्र की जनता को कहने आया हूं और देश भर के लोगों को भी कहना चाहता हूं। जहां पर भी कांग्रेसी मिलें, आप उनको पूछें कि चुनाव लड़ना, हारना, जीतना, ये पार्टी के नेताओं के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। 10 साल का आपको मौका दिया था, 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार किए। देश की जनता ने आपका हाथ पकड़कर दिल्ली की सरकार के बाहर निकाल दिया। 3. उन्होंने आगे कहा कि चाहे कृषि क्षेत्र हो, चाहे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट हो, चाहे चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचना हो, चाहे स्टार्टअप इकोसिस्टम बनानी हो, चाहे रेलवे उसका पुनरुद्धार करना हो, 76 एयरपोर्ट से 150 एयरपोर्ट बनाने हों, सबसे ज्यादा बड़ा मेट्रो का नेटवर्क लगाना हो, नई शिक्षा नीति लानी हो या सहकारिता मंत्रालय बनाना हो, ये सभी ये 12 साल के कार्यकाल में हुआ है। 4. अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी को सलाह देना चाहता हूं कि इस तरह से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करके आपको सत्ता नहीं मिलेगी। सत्ता चाहिए तो विदेश की यात्राएं बंद करके भारत के गांव में जाना शुरू करिए तो शायद आपका नंबर कभी लग जाए। 5 पूरी दुनिया जिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है, आप उन नरेंद्र मोदी और भारत की विकास यात्रा को दुनिया में बदनाम करने का काम कर रहे हो। खैर, आप तो नहीं सुनेंगे लेकिन मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि इसी दिशा में इनके पीछे चले तो अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगना है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- 2014 में विपक्ष सदमे में था:चुनाव में पहले कड़े मुकाबले और गठबंधन होते थे राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद में कहा कि 2014 में हमने एक बिल्कुल नया चुनाव देखा। कुछ ऐसा जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। राजनीतिक व्यवस्था में भारी मात्रा में पैसा झोंक दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
राहुल गांधी को विदेश नहीं, गांव-गांव घूमने की जरूरत:अमित शाह ने कहा- अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को बदनाम करके कभी सत्ता नहीं मिलेगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को बदनाम करके आप कभी भी सत्ता हासिल नहीं कर पाएंगे। विदेश यात्रा करने के बजाय आपको गांव-गांव घूमने की जरूरत है। शाह ने ह...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...