भरतपुर| विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी स्कूल बछामदी में आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। स्कूल की प्राचार्य रेखा शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता सोलंकी एवं सहायिका ऊषा का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका अंजू शर्मा, विश्वेंद्र सिंह एवं भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।