बूंदी के नैनवां ग्राम अरनियां, पंचायत बंबूली तहसील नैनवां में तालाब वाले बाबा का विशाल मेला शुरू हो गया है। यह मेला 23 सितंबर तक चलेगा। ग्राम पंचायत और सभी ग्रामवासियों के सहयोग से हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन किया जा रहा है। माना जाता है कि इस स्थान पर फोड़ा-फुंसी, बिच्छू, गोयरा और सांप के काटे का इलाज होता है। साथ ही, यात्रियों के शरीर का अन्य दर्द भी सिर्फ दर्शन करने से ठीक हो जाता है। इसी आस्था के कारण हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।