श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया, अमीरगंज में चल रहे दशलक्षण महापर्व में शनिवार को उत्तम सत्य धर्म की विशेष पूजा-अर्चना व आराधना की गई। सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ, भगवान शांतिनाथ और भगवान पुष्पदंत का अभिषेक व शांतिधारा कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पदंत भगवान का निर्वाण कांड बोलकर निर्वाण मोदक (लड्डू) चढ़ाया। इस दौरान जिनालय भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। वहीं पंडित बृजेश शास्त्री, महुआ के सानिध्य में तीन लोक महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नंदलाल संघी, ओम ककोड़, नेमीचंद, जितेंद्र कुमार, रमेश काला, पप्पू नमक, अनिल सर्राफ, विकास अतर, रिंकू बोरदा, प्रदीप नगर आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।