धांगड़वास और सेदला में 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आर्य वीर दल के प्रांगण में खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में पदक अपने नाम किए हैं। धांगड़वास में 20 से 23 सितंबर तक आयोजित अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता में आर्य वीर दल के लक्की पिहाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उत्कृष्ट तकनीक और मुक्केबाजी के दम पर उन्हें बेस्ट बॉक्सर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसी वर्ग में रुद्र ने कांस्य पदक हासिल किया। सेदला में 23 से 26 तक अंडर-17 वर्ग की स्पर्धा में भी आर्य वीर दल के मुक्केबाजों का दबदबा रहा। वीरेंद्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। आयुष ने कड़े मुकाबले में रजत पदक हासिल किया। बॉक्सिंग कोच प्रवीण पिहाल के कुशल मार्गदर्शन और अध्यक्ष दिलीप परिहार का सहयोग रहा।