20वें एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी जापान के नागोया शहर में हुई। फ्लैग मार्च में भारतीय दल की अगुआई शूटर मनु भाकर और सीनियर कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने तिरंगा थामकर की। नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में संगीतकार तारो हाकासे के वायलन म्यूजिक से सेरेमनी की शुरुआती हुई। इसके बाद अभिनेत्री कीको टोडा ने जापान का राष्ट्रगान गाया। फ्लैग मार्च में 45 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अफगानिस्तान के दल की एंट्री के साथ मार्च पास्ट की शुरुआत हुई। भारत 10वें नंबर पर आया, जबकि मेजबान जापान के दल की एंट्री के साथ परेड का समापन हुआ। गेम्स में क्रिकेट और टेकबॉल जैसे खेलों की शुरुआत हो चुकी है। ओपनिंग सेरेमनी से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…