असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। असम के मंत्री और बोकाखाट से विधायक अतुल बोरा ने इसकी जानकारी दी है। टक्कर के बाद मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए। रेस्क्यू टीम ने बस काटकर शवों को बाहर निकाला। बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है। लोकल मीडिया के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई गाड़ी के 12 चालान कट चुके थे। इनमें से 38,500 रुपए का जुर्माना भरा जा चुका था, जबकि 4,000 रुपए का एक चालान अब भी बकाया था। कमर्शियल गाड़ी की ओवरस्पीडिंग पर यह जुर्माना लगता है। हादसे की 5 तस्वीरें… पुलिस बोली- बस तेज रफ्तार में थी, ड्राइवर ने नियम का पालन नहीं किया गोलाघाट के एसएसपी स्वप्निल डेका ने पीटीआई को बताया कि मिनी बस बोकाखाट से नगांव जा रही थी। बस तेज रफ्तार में थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री ने हादसे पर शोक जताया है। PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को ₹2-2 लाख रुपए की मदद हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा- असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। असम में 5 साल में सड़क हादसों में 15 हजार से ज्यादा मौतें केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 से 2024 के बीच राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 15,306 लोगों की मौत हुई। इनमें 2024 में सबसे ज्यादा 3,351 लोगों की जान गई। वहीं, 2023 में 3,296 और 2022 में 2,994 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, इसके बाद की जानकारी नहीं आई है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… जयपुर-बेकाबू ट्रॉले ने 5-गाड़ियों को टक्कर मारी, 2 मौतें:पैदल जा रहा युवक पहिए के नीचे फंसा, 3 घायल जयपुर-दिल्ली हाईवे पर 13 नवंबर को बेकाबू ट्रॉले ने एक के बाद एक कार, स्कूटी सहित पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉला ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि पैदल जा रहा युवक ट्रॉले के पहिए के नीचे फंस गया था। वहीं एक कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
असम में बस-ट्रक भिड़ंत, 26 की मौत, ज्यादातर स्टूडेंट:गाड़ी काटकर शव निकाले; बस के 12 चालान कट चुके थे
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। असम के मंत्री और बोकाखाट से विधायक अतुल बोरा...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...