पंचायत राज चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय बांता के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से रवाना हुई। पंचायत भवन पहुंची। अलग-अलग मार्गों से होकर फिर विद्यालय पहुंची। विद्यार्थियों ने मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली में कार्यवाहक प्रधानाचार्य बजरंगलाल प्रजापत, व्याख्याता रामजीवन पन्ना, नरसिंहराम मंगलिया, बूथ लेवल अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, प्रहलादसिंह राव, मनोहरलाल वर्मा, व विद्यार्थी रैली में शामिल रहे।