भगवान राम की नगरी अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 9.35 बजे माता सीता के जनकपुर धाम स्टेशन पहुंची। अयोध्या से सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमला एक्सप्रेस को रवाना किया था। यह ट्रेन करीब 20 घंटे के सफर में यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकी। जनकपुर पहुंचने पर ट्रेन में सवार यात्रियों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, राजा दशरथ जब राम बारात लेकर मिथिला में जनकपुर पहुंचे थे, तब उन्हें 4 दिन लगे थे। अब यही सफर करीब 19 घंटे में पूरा होगा। अयोध्या से शनिवार, जनकपुर से सोमवार को चलेगी ट्रेन यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। इसके रास्ते में अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी और जयनगर स्टेशन पड़ेंगे। जयनगर से ट्रेन नेपाल में प्रवेश करेगी और जनकपुर धाम पहुंचेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन होगी। जनकपुर धाम से अयोध्या के लिए ट्रेन शनिवार को चलेगी, जबकि अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के लिए सोमवार को रवाना होगी। इससे बिहार के मधुबनी, दरभंगा और सीतामढ़ी के आसपास के इलाकों के लोगों को भी फायदा मिल सकता है। खासकर नेपाल से अयोध्या और यूपी-बिहार के शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह एक नया विकल्प होगा। जयनगर स्टेशन पर दस्तावेजों की जांच होगी भारत से नेपाल जाने वाली यह ट्रेन अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करेगी। ऐसे में सुरक्षा और निर्धारित नियमों के तहत बिहार के जयनगर स्टेशन पर यात्रियों के पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसी प्रक्रिया के चलते ट्रेन को जयनगर स्टेशन पर लंबा ठहराव दिया गया है। जनकपुर से अयोध्या आने के दौरान यहां एक घंटे और अयोध्या से जनकपुर जाने के दौरान दो घंटे का ठहराव होगा। यात्रियों को सफर के दौरान जरूरी पहचान पत्र और दस्तावेज साथ रखने होंगे। भारत से नेपाल और नेपाल से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग रिजर्वेशन चार्ट बनाए जाएंगे। इन चार्ट में यात्रियों की नागरिकता और पहचान पत्र की जानकारी होगी। जांच के लिए ये चार्ट संबंधित अधिकारियों को भी दिए जाएंगे। 17 कोच होंगे, एसी और स्लीपर की सुविधा मिलेगी जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में कुल 17 कोच होंगे। इनमें 8 एसी और 7 स्लीपर कोच शामिल होंगे। एसी श्रेणी में थर्ड एसी के 6 और सेकेंड एसी के 2 कोच होंगे। बाकी 2 कोच लगेज, गार्ड और पैंट्री जैसी सुविधाओं के लिए होंगे। ट्रेन में फर्स्ट एसी और जनरल श्रेणी का कोच नहीं होगा। रेलवे के नियमों के मुताबिक, इसमें आरएसी और वेटिंग टिकट की सुविधा भी नहीं रखी गई है। यानी यात्री केवल कन्फर्म टिकट पर ही सफर कर सकेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से किसी कोटे की व्यवस्था भी नहीं होगी। फिलहाल ट्रेन का आधिकारिक किराया घोषित नहीं किया गया है। थर्ड एसी, सेकेंड एसी और स्लीपर श्रेणी के किराये की जानकारी भी सामने नहीं आई है। पीएम मोदी ने कहा था- नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने कहा था, भारत और नेपाल के रिश्ते साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों से जुड़े हैं। भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था के प्रतीक हैं। 2018 में जनकपुर की पवित्र धरती पर मैंने कहा था कि नेपाल के बिना हमारे तीर्थ अधूरे हैं और नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं। आज सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत के साथ हम इस पवित्र रिश्ते को एक नया आयाम दे रहे हैं। सीएम योगी बोले- भारत-नेपाल में रोटी-बेटी के रिश्ते सदियों पुराने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उद्घाटन के मौके पर अयोध्या कैंट स्टेशन पर मौजूद थे। उन्होंने कहा था कि सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुरू होने से भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने ‘रोटी-बेटी’ के रिश्ते और मजबूत होंगे। अयोध्या भगवान राम की पवित्र नगरी है, जबकि जनकपुर माता जानकी की जन्मस्थली है। इस ट्रेन सेवा से अवध और मिथिला के बीच आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों को नया अध्याय मिलेगा। 2022 में शुरू हुई थी जयनगर-जनकपुर रेल सेवा भारत और नेपाल के बीच पहले से जयनगर-जनकपुर-बिजलपुरा रेल सेवा चल रही है। इसकी शुरुआत 3 अप्रैल 2022 को हुई थी। इससे एक दिन पहले 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया था। बिहार के जयनगर से शुरू होने वाली यह रेल सेवा नेपाल के कुर्था, जनकपुर और बिजलपुरा तक जाती है। इस रेल मार्ग का चालू हिस्सा करीब 52 किलोमीटर लंबा है। इसके आगे बर्दीबास तक विस्तार की योजना है। अब जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच नई ट्रेन शुरू होने से भारत-नेपाल के बीच रेल संपर्क का विस्तार होगा। पहले से चल रही जयनगर-जनकपुर सेवा मुख्य रूप से सीमावर्ती इलाकों को जोड़ती है, जबकि नई ट्रेन अयोध्या तक सीधा संपर्क उपलब्ध कराएगी। रामायण सर्किट और धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा अयोध्या और जनकपुर का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व दोनों देशों को जोड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है, जबकि जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली है। रामायण में जनकपुर को राजा जनक की नगरी बताया गया है। यहीं भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। नई ट्रेन सेवा से दोनों शहरों के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के शहरों में भी पर्यटन से जुड़े कारोबार को फायदा मिल सकता है। होटल, दुकान, परिवहन और स्थानीय व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी नए अवसर पैदा हो सकते हैं। भारत और नेपाल के बीच इस रेल सेवा को रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ने की बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है। भारत से विदेश जाने के लिए 7 ट्रेनें, इनमें 2 फिलहाल बंद
अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन जनकपुर पहुंची:सरयू-कमला एक्सप्रेस 20 घंटे के सफर में यूपी-बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकी; मोदी-बालेन ने हरी झंडी दिखाई थी
भगवान राम की नगरी अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 9.35 बजे माता सीता के जनकपुर धाम स्टेशन पहुंची। अयोध्या से सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमल...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...