सवाईमाधोपुर| बाबा रामदेव जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में रैगर समाज द्वारा बाबा रामदेव की डोल यात्रा 22 सितंबर को निकाली जाएगी। बाबा रामदेव जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष गिरधारीलाल सिंघाडिया ने बताया कि डोल यात्रा रामदेव मंदिर परिसर से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगी। इसके बाद मिर्जा मोहल्ला, गुरुद्वारा रोड, मुख्य बाजार, दण्डवीर बालाजी, आमने-सामने के मंदिर से मालियान मंदिर होकर अंसारी मोहल्ला गलता मंदिर पर जल विहार कर वापस रैगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।