बाबा श्याम के चतुर्थ जागरण के उपलक्ष्य में रविवार को कस्बे में ध्वज एवं झांकी यात्रा निकाली गई। ब्रह्ममुनी महाराज उदासीन आश्रम टोडली के सानिध्य में निकली यात्रा में महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ध्वज लेकर भाग लिया। तिजारा से मंगाए गए चांदी के रथ में बाबा श्याम की प्रतिमा को सजा कर पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। डीजे, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक झांकियों के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए तथा प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में चेयरमैन बलवंत यादव, सभी पार्षदों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ब्रह्ममुनी महाराज ने श्याम मंडल बहादुरपुर समिति को आशीर्वाद दिया। 5 अक्टूबर को दशहरा मैदान में चतुर्थ विशाल जागरण होगा।