बालेसर में पंचायत राज चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। पंच-सरंपच के लिए 25 अक्टूबर को वोटिंग सरपंच पद के लिए वोटिंग 25 अक्टूबर को होगी। इसकी मतगणना मतदान के बाद उसी रात की जाएगी और नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। बालेसर पंचायत समिति क्षेत्र में 2 जिला परिषद सदस्य, 15 पंचायत समिति सदस्य और 40 सरपंच चुने जाएंगे। वहीं, आगोलाई में 2 जिला परिषद सदस्य, 15 पंचायत समिति सदस्य और 23 सरपंच चुने जाएंगे।