बाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिरगेश्वर निवासी हकाराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। उसके घर से करीब 1 किलो 300 ग्राम अफीम का दूध मिला है, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए है। सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह ने बताया कि पाली पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देश पर एक टीम बनाई गई थी। पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने पर आरोपी के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से 1 किलो 300 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया गया। पुलिस अब हकाराम चौधरी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।