बालोतरा जिले की जसोल पुलिस ने मादक-पदार्थ तस्करी मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर 167 ग्राम एमडी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश विश्नोई के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले दर्ज है। आरोपी के पिता पहले से NDPS मामले में जेल में बंद हैं, तो वहीं मां भी जेल जा चुकी है। फिलहाल पुलिस ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। तलाशी लेने पर मिले ड्रग्स टीम को सूचना मिली थी कि जागसा गांव में आरोपी ओमप्रकाश अपने कब्जे में अवैध मादक-पदार्थ एमडी रखे हुए है। इस पर टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपी ओमप्रकाश को डिटेन किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 167 ग्राम अवैध मादक-पदार्थ एमडी बरामद की गई। इस संबंध में जसोल थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त सप्लाई चैन और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका के बारे में पूछताछ जारी है। पिता जेल में बेटा गिरफ्तार, मां भी जा चुकी जेल आरोपी ओमप्रकाश विश्नोई के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज है और वो कई बार पहले जेल जा चुका है। आरोपी का पिता लादूराम भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले में गिरफ्तार किया गया था जो कि अभी जेल में है। इसी के साथ आरोपी की मां बालीदेवी भी मादक-पदार्थ तस्करी में जले जा चुकी है। बड़े स्तर पर करता है तस्करी पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और सप्लाई का काम करता है। आरोपियों ने भारतमाला-एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन ड्राइवरों और आसपास के इलाकों में नशा करने वाले व्यक्तियों को अवैध मादक-पदार्थ की सप्लाई करता था। ये रहे कार्रवाई में मौजूद एसपी राजेश कुमार कॉवत के अनुसार- नशाखोरी को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय तस्करी की रोकथाम और मादक-पदार्थ तस्करों के खिलाफ स्पेशल अभियान चला रहा है। एएसपी हरफूल सिंह डीएसपी शिवनारायण चौधरी के सुपरविजन में जसोल थानाधिकारी भंवरसिह के नेतृत्व में टीम बनाई गई।