बालोतरा नगर विकास न्यास ने गुरुवार को ग्राम मेवानगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। न्यास की टीम ने सरकारी और न्यास की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाया। नगर विकास न्यास सचिव अशोक कुमार ने बताया कि मेवानगर में लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद मौके का निरीक्षण किया गया और अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद नोटिस जारी कर यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी मशीन और पुलिस बल मौजूद था। उन्होंने साफ किया कि सरकारी और न्यास की जमीन पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वे सरकारी जमीन पर कब्जा न करें, नहीं तो नियम के मुताबिक सख्त कार्रवाई होगी।