भाजपा के योगेश गहलोत बालोतरा नगर परिषद के सभापति चुने गए हैं। योगेश गहलोत ने 30 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। करीब तीन दशक बाद गहलोत परिवार में सभापति की कुर्सी की वापसी हुई है। योगेश गहलोत के सामने कांग्रेस की अंकिता और निर्दलीय मुकेश मैदान में थे। परिणाम के अनुसार योगेश को 30 और अंकिता को 25 वोट मिले। आज सबसे पहले कांग्रेस के पार्षदों ने मतदान किया। इसके बाद भाजपा के पार्षद नगर परिषद पहुंचे और वोट डाला। वर्ष 1995 में योगेश गहलोत के दादा शंकरलाल गहलोत नगर पालिका के अध्यक्ष बने थे। नगर परिषद बालोतरा में कुल 55 वार्ड हैं। इनमें भाजपा के 29, कांग्रेस के 23 और निर्दलीय 3 पार्षद जीते हैं। बहुमत के लिए 28 पार्षदों का समर्थन जरूरी था। अब कल 22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव होगा।