राजस्थान पंचायत राज चुनाव की तारीखें घोषित हो गई हैं। बालोतरा जिले में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव तीसरे और चौथे दो चरणों में होंगे। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के तीसरे चरण के लिए वोटिंग 4 नवंबर को होगी, जबकि चौथे चरण के लिए वोटिंग 14 नवंबर को होगी। इनके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। सरपंच पद के लिए तीसरे चरण के चुनाव 6 नवंबर और चौथे चरण के चुनाव 16 नवंबर को होंगे। इनकी गिनती मतदान के तुरंत बाद की जाएगी और उसी रात नतीजे आ जाएंगे। जिले की 6 पंचायत समितियों सिणधरी, गिड़ा, कल्याणपुर, गुड़ामालानी, धोरीमन्ना, समदड़ी में तीसरे चरण में चुनाव होने हैं। वहीं, बालोतरा, पादरू, पायला कला, पाटौदी, सिवाना में चौथे चरण में चुनाव होने हैं। जिले में 31 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां नई सरकारी घोषणाएं या विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। बालोतरा में 31 जिला परिषद सदस्य, 11 पंचायत समिति और 448 सरपंच चुने जाएंगे। इन 6 पंचायत समितियों में तीसरे चरण में होंगे चुनाव कल्याणपुर पंचायत समिति चुनाव एक नजर में पंचायत समिति सदस्य- 15 सरपंच- 40 सिणधरी पंचायत समिति चुनाव एक नजर में पंचायत समिति सदस्य- 15 सरपंच- 37 गिड़ा पंचायत समिति चुनाव एक नजर में पंचायत समिति सदस्य- 19 सरपंच- 61 समदड़ी पंचायत समिति चुनाव एक नजर में पंचायत समिति सदस्य- 15 सरपंच- 29 धोरीमन्ना पंचायत समिति चुनाव एक नजर में पंचायत समिति सदस्य- 15 सरपंच- 47 गुड़ामलानी पंचायत समिति चुनाव एक नजर में पंचायत समिति सदस्य- 17 सरपंच- 53 इन 5 पंचायत समितियों में चौथे चरण में होंगे चुनाव बालोतरा पंचायत समिति चुनाव एक नजर में पंचायत समिति सदस्य- 23 सरपंच- 56 पादरू पंचायत समिति चुनाव एक नजर में पंचायत समिति सदस्य- 15 सरपंच- 23 पाटोदी पंचायत समिति चुनाव एक नजर में पंचायत समिति सदस्य- 15 सरपंच- 41 पांयला कला पंचायत समिति चुनाव एक नजर में पंचायत समिति सदस्य- 15 सरपंच- 27 सिवाना पंचायत समिति चुनाव एक नजर में पंचायत समिति सदस्य- 15 सरपंच- 34 राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट…