बालोतरा जिले की सिवाना पुलिस ने अवैध मादक-पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सके कब्जे से 114.99 ग्राम अफीम दूध बरामद किया है। वहीं एक बाइक को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसपी रजेश कुमार कॉवत ने बताया- पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले में मादक-पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूलसिंह सिवाना डीएसपी गिरधरसिंह के सुपरविजन में सिवाना थानाधिकारी ओमाराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। डीएसटी टीम की सूचना मिली की पेमाराम पुत्र हीराराम निवासी गुडा विश्नोईयान, पुलिस थाना विवेक विहार जिला जोधपुर अवैा मादक-पदार्थो की तस्करी करता है। अपनी बाइक पर अवैध मादक-पदार्थ लेकर घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने गांव मूठली पहुंचकर तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति बाइक लेकर होटल के पास खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा गया। उससे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पेमाराम बताया। पुलिस टीम ने बाइक की तलाशी ली गई। सीट के नीचे छिपाकर रखा हुआ 114.99 ग्राम अवैध अफीम का दूध मिला। मौके से मामले में उपयोग में ली गई बाइक को जब्त किया गया। आरोपी पेमाराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना सिवाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपी से अवैध पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।