प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा बांसवाड़ा की ओर से बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। साजन सजनी वाटिका में हुए कार्यक्रम में PM मोदी का लाइव संबोधन सुना गया। इसके बाद यात्रा उदयपुर मार्ग, हेमू कॉलोनी चौराहा होते हुए अग्निशमन केंद्र (हाउसिंग बोर्ड) चौराहे तक पहुंची। मंत्री बोले- राष्ट्रहित को प्राथमिकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि PM मोदी ने संगठन से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक के सफर में राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी। भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने कहा कि मोदी का 25 साल का राजनीतिक जीवन संघर्ष और समर्पण की यात्रा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने की। नगर परिषद सभापति मुकेश रावत, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, मानशंकर निनामा, उदयपुर नगर निगम उप महापौर दिनेश भट्ट, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, भवानी जोशी, भगवत पुरी, मनोहर पटेल, गोविंदसिंह राव और जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेश कटारा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा गरीब, युवा, महिला और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नरेंद्र वैष्णव, पंकज मालोत, किरण जोशी, जयपाल सिंह डाबी, कानहिंग रावत, तपन मेघावत, मिलन पण्डया सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।