बांसवाड़ा जिले के तीनों निकायों में पार्षदों के मतदान के बाद सभापति और अध्यक्ष के नाम क्लियर हो गए हैं। बांसवाड़ा नगरपरिषद के 60 वार्डो में 37 वोट भाजपा के मुकेश रावत और 23 वोट कांग्रेस के गौतम मईड़ा को मिले। जिससे मुकेश रावत नगरपरिषद के सभापति निर्वाचित हो गए। निकायों का रिजल्ट… बाड़ेबंदी से पार्टी कार्यालय पहुंचे मुकेश रावत बुधवार सुबह राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। तय कार्यक्रम के तहत मुकेश रावत को बाड़ेबंदी से भाजपा कार्यालय लाया गया। यहां उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष पुंजिलाल गायरी के साथ विधिवत रूप से विराजित गणपति प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष पुंजिलाल गायरी ने नगर परिषद सभापति पद के लिए मुकेश रावत के नाम की घोषणा की। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे उनके आधिकारिक नामांकन दाखिल करने की बात कही गई थी। … ये खबर भी पढ़ें… सभापति रेस में भाजपा के दो दावेदार आगे:पहली बार उतरी बीएपी का खाता भी नहीं खुला, राजेश कटारा और हेमंत राणा चुनाव हारे