बांसवाड़ा नगर परिषद में सभापति पद को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों पर बुधवार को विराम लग गया। भाजपा संगठन ने अगले सभापति पद के लिए मुकेश रावत के नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी जिलाध्यक्ष पुंजिलाल गायरी ने भाजपा कार्यालय में मुकेश रावत के नाम की घोषणा की। इसके बाद मुकेश रावत नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और एसडीएम के सामने सभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 17 से निर्वाचित गौतम मईड़ा ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान नगर परिषद कार्यालय के बाहर एहतियात के तौर पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। बाड़ेबंदी से पार्टी कार्यालय पहुंचे मुकेश रावत बुधवार सुबह राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। तय कार्यक्रम के तहत मुकेश रावत को बाड़ेबंदी से भाजपा कार्यालय लाया गया। यहां उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष पुंजिलाल गायरी के साथ विधिवत रूप से विराजित गणपति प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष पुंजिलाल गायरी ने नगर परिषद सभापति पद के लिए मुकेश रावत के नाम की घोषणा की। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे उनके आधिकारिक नामांकन दाखिल करने की बात कही गई थी। पार्षद पद की शपथ और निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा मुकेश रावत ने प्रस्तावक मयंक जैन और चांदनी जैन के साथ पार्षद पद की शपथ ली। इसके बाद एसडीएम ने उन्हें पार्षद का निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। कांग्रेस ने गौतम मईड़ा को बनाया प्रत्याशी बांसवाड़ा नगर परिषद में कांग्रेस की ओर से सभापति पद के लिए गौतम मईड़ा ने नामांकन दाखिल किया। गौतम मईड़ा वार्ड 17 से चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं। कांग्रेस के कुल 22 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। नामांकन के बाद कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने पार्टी प्रत्याशी को लेकर जानकारी दी। साथ लेकर विकास की बात सभापति पद के प्रत्याशी के चयन के अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और अनुशासन का पूरी तरह पालन करते हुए सभी को साथ लेकर बांसवाड़ा शहर का विकास किया जाएगा। नगर परिषद के बाहर भारी पुलिस जाब्ता सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद कार्यालय के बाहर एहतियात के तौर पर भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस जाब्ता तैनात रहा, ताकि नामांकन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे। … ये खबर भी पढ़ें… सभापति रेस में भाजपा के दो दावेदार आगे:पहली बार उतरी बीएपी का खाता भी नहीं खुला, राजेश कटारा और हेमंत राणा चुनाव हारे