जिले में त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 3 सितंबर को चुनाव कार्यक्रम किया गया था, जिसके तहत बांसवाड़ा जिले में दूसरे, तीसरे व चौथे चरण में मतदान करवाया जा रहा है। त्योहारों के सीजन (विशेषकर धनतेरस) को देखते हुए आयोग ने वोटिंग शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया है। पहले जहां धनतेरस (6 नवंबर) के दिन वोटिंग होनी थी, वहीं अब मतदाताओं और त्योहार की सुविधा को देखते हुए वोटिंग एक दिन पहले आयोजित की जाएगी। धनतेरस के दिन अब केवल उपसरपंच के चुनाव होंगे। वहीं दूसरे चरण में भी वोटिंग पुरानी तारीखों को बदलकर एक दिन पहले करवाई जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव का नया शेड्यूल पंच-सरपंच चुनाव का नया शेड्यूल क्यों बदलना पड़ा चुनाव का शेड्यूल? दरअसल, पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण की वोटिंग धनतेरस (6 नवंबर) के दिन आ रही थी। त्योहार के दिन मतदान प्रतिशत प्रभावित न हो और लोग बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसलिए निर्वाचन आयोग ने दूसरे, तीसरे व चौथे चरण की वोटिंग को एक दिन पहले खिसका दिया है। अब तीसरे चरण में पंच-सरपंच के लिए वोटिंग 5 नवंबर को होगी, जबकि 6 नवंबर (धनतेरस) को केवल उपसरपंच का चुनाव करवाया जाएगा। प्रशासन मुस्तेद, तैयारियां शुरू बांसवाड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देशानुसार जिले में चुनावी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।