बांसवाड़ा शहर के 5 प्रमुख क्षेत्रों में सोमवार को 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली लाइनों के जरूरी रखरखाव और मरम्मत के चलते कस्टम रोड, त्रिपोलिया क्षेत्र, पुराना बसस्टैंड, पृथ्वीगंज और कालिका माता क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई कस्टम रोड और आसपास के मोहल्लों, त्रिपोलिया क्षेत्र, पुराना बसस्टैंड के नजदीकी व्यावसायिक और आवासीय परिसरों, पृथ्वीगंज और कालिका माता मंदिर मार्ग व आसपास की कॉलोनियों में बिजली बंद रहेगी।