बांसवाड़ा जिले में बिजली लाइनों और जीएसएस (GSS) पर आवश्यक रख-रखाव के कार्यों के चलते शनिवार को विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी। ​शहर के प्रमुख इलाकों में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली बिजली लाइनों के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक (कुल 5 घंटे) शहर के सूरजपोल, आंबावाडी, मकरानीवाड़ा, भागाकोट, सोनियों का नोहरा तथा रामद्वारा सहित इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ​तलवाड़ा और चोरड़ी जीएसएस से प्रभावित क्षेत्र: इधर, तलवाड़ा जीएसएस पर आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक इससे निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली बंद रखी जाएगी। ​वहीं, 132 केवी जीएसएस चोरड़ी पर मेंटेनेंस के चलते दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:25 बजे तक चोरड़ी, आनंदपुरी, शेरगढ़, गांगड़तलाई और इनसे जुड़े सभी ग्रामीण व आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। ​बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी भरने व अन्य जरूरी कार्य समय रहते निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।