पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके घर के पास मंगलवार शाम एक महिला ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब ममता अपने कालीघाट स्थित आवास के पास दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं। ममता इस घटना में घायल नहीं हुईं। घटना के बाद उन्होंने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और फिर अपने आवास लौट गईं। TMC की पूर्व राज्यसभा सांसद डोला सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम तनिष्ठा साहा है। वह इलाके में सिविक वॉलंटियर के तौर पर जानी जाती है। सेन ने आरोप लगाया कि महिला नशे की हालत में गाली-गलौज कर रही थी और चाकू लेकर ममता की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद की 2 तस्वीरें… डोला सेन बोलीं- महिला ने खुद को ममता की भतीजी बताया FIR में डोला सेन ने बताया कि आरोपी महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताकर उनके पास पहुंचे की कोशिश की थी। इसके बाद उसने सड़क पर लेटकर हंगामा किया। TMC ने घटना के पीछे साजिश की आशंका भी जताई है। पुलिस बोली- महिला से पूछताछ जारी, वीडियो की जांच होगी PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। ममता बनर्जी को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। यह भारत में दी जाने वाली उच्चतम सुरक्षा श्रेणियों में से एक है। यह सुरक्षा आमतौर पर उन लोगों को दी जाती है, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के मुताबिक गंभीर खतरा हो सकता है। Z+ सुरक्षा व्यवस्था में आम तौर पर करीब 50 से 55 सुरक्षाकर्मियों की टीम होती है। इसमें करीबी सुरक्षाकर्मी, आवास की सुरक्षा में तैनात जवान और आवाजाही के दौरान सुरक्षा देने वाले कर्मी शामिल हो सकते हैं। ये जवान अलग-अलग शिफ्ट में काम करते हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था चौबीसों घंटे बनी रहे। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की वास्तविक संख्या संबंधित व्यक्ति के खतरे के आकलन और सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक अलग-अलग हो सकती है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे:जितना समय लगे, आंदोलन जारी रहेगा; INDIA ब्लॉक की 8 दिन में छठी बैठक SIR के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के नेताओं ने राहुल गांधी के घर चाय पर बैठक की। करीब दो घंटे चली इस बैठक के बाद सभी नेता एक साथ बाहर आए और मीडिया को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना हमारा मिशन है। इसमें जितना भी समय लगे, एक दिन, एक साल या दो साल, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। राहुल ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने के लिए अंत तक संघर्ष करेगा। पूरी खबर पढ़ें…