बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के अंदेश्वर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। 9 माह की गर्भवती महिला चलती बाइक से अचानक नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल महिला को तुरंत स्थानीय कलिंजरा चिकित्सालय में लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार किया गया करने के बाद रेफर कर दिया,।जिसके बाद परिजन शाम को एमजी अस्पताल लेकर आए। बाइक पर किसी काम से बांसवाड़ा जा रही थी ​जानकारी के अनुसार, चरकनी निवासी नीरंता पत्नी कल्पेश अपने पति के साथ मंगलवार दोपहर अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से बांसवाड़ा जा रही थीं। इसी दौरान अंदेश्वर क्षेत्र में रास्ते में संतुलन बिगड़ने के कारण वह चलती बाइक से नीचे सड़क पर आ गिरीं। हादसे में उनके सिर पर गहरी चोट लगी। जिससे खून से लथपथ हो गई। ​घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगो की मदद से आनन-फानन में घायल गर्भवती महिला को तुरंत स्थानीय कलिंजरा अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस की मदद से बांसवाड़ा के महात्मा गांधी (एमजी) चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हॉस्पिटल में महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरी चिकित्सा उपचार जारी है।