बांसवाड़ा के वार्ड 24 स्थित अगरपुरा (सूर्यनंदन नगर) के घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में एक और नया मोबाइल टावर लगाने का स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध किया है। वार्ड पार्षद मयंक जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से रोकने की मांग की है। पहले से चल रहा एक टावर ​ज्ञापन में बताया गया है कि क्षेत्र में एक निजी मकान पर पहले से ही एक मोबाइल टावर संचालित हो रहा है, और अब उसी के पास दूसरा टावर जो कि इंडस टावर लिमिटेड का है उसे लगाने की तैयारी की जा रही है। रहवासियों ने इसके स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों को लेकर गहरी चिंता जताई है। बोले- बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा प्रभाव ​स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर के रेडिएशन से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा इस तरह के भारी-भरकम ढांचे से आसपास के मकानों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने नियमों की अनदेखी किए जाने और जनरेटर के शोर से होने वाली निरंतर परेशानी का हवाला देते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और टावर का निर्माण तुरंत बंद करवाने की मांग की है।