बारां में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने अग्रसेन जयंती और शारदीय नवरात्र पर रंगारंग डांडिया रास का आयोजन किया। इसमें महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक डांडिया परिधान पहनकर गरबा और डांडिया की धुन पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। संरक्षक मंजू गर्ग ने बताया कि इसका मकसद महिलाओं-बच्चों को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और आपसी मेलजोल बढ़ाना था। कार्यक्रम में अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग कारोलिया ने की, जबकि धर्मादा अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर पीयूष गर्ग, राहुल गोयल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। अध्यक्ष रिंकी बंसल ने बताया कि 0 से 5, 6 से 15 और 15 से ज्यादा आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। आर.एस. गोल्ड ने तीनों वर्गों में रित्वी सिंघल, आध्या गुप्ता और मानसी सिंघल को चांदी के इनाम दिए। सविता सिंघल और कविता जैन निर्णायक थीं। मंत्री पूजा गोयनका ने आभार जताया।