बारां में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन महा तंबोला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैष्णव अग्रवाल पंचायत के वरिष्ठजनों और अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर की। सुशीला बंसल को खास तौर पर किया सम्मानित तंबोला में अंजू गोयल ने महाबंपर पुरस्कार जीता। राजेश मंगल को दूसरा, कीर्ति खेतान को तीसरा और अंजना गोयल को चौथा पुरस्कार मिला। पूरे आयोजन में कई गिफ्ट दिए गए। सालभर में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट करवाने के लिए सुशीला बंसल को खास तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र गुप्ता, राधेश्याम गर्ग, अशोक गर्ग सर्राफ, रामू बोरिनावाले, जगदीश सिंघल और प्रेम गर्ग समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे। अंत में जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने सभी का आभार जताया।