बारां जिले की 3 शहरी निकायों- बारां, अंता और सीसवाली में शहरी सरकार चुनने के लिए वोटिंग बुधवार को हुई। इसके साथ ही तीनों निकायों में कुल 419 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। बारां नगर परिषद के 60 वार्ड, अंता के 35 वार्ड और सीसवाली नगरपालिका के 20 वार्डों के लिए वोट डाले गए। इसके लिए कुल 166 केंद्र बनाए गए। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल के सख्त इंतजाम किए। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। एरिया मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और गश्ती दल लगातार फील्ड में घूमकर कानून व्यवस्था पर नजर रखी। चुनाव से जुड़ी झलकियां...