बारां जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर आयोग को पारदर्शिता रखनी चाहिए और स्थिति साफ करनी चाहिए। पैदल मार्च करते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट प्रदेश कांग्रेस के बुलावे पर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। उन्होंने पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा और पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया बहुत जरूरी है। नेताओं ने मांग की कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का हल निकालना चाहिए। चुनाव आयोग को अपने कामकाज को लेकर स्थिति साफ करनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन भी सौंपा।