बारां में एसपी अभिषेक अंदासु ने बुधवार एसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग ली। इसमें सभी वृताधिकारी, थानाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी, एएसपी राकेश शर्मा, डीएसपी रवि मीणा शामिल रहे। एसपी ने अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। नए आपराधिक कानूनों के तहत प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया। संगठित अपराध, अवैध मादक पदार्थ, हथियार, जुआ-सट्टा, शराब, अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। चोरी, लूट, नकबजनी रोकने को रात की गश्त बढ़ाने और पुराने अपराधियों पर नजर रखने को कहा। हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय अपराधियों, स्थाई वारंटियों, उद्घोषित अपराधियों की निगरानी व गिरफ्तारी के निर्देश दिए। लंबित मामलों, महिला अपराधों और साइबर शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया। आगामी त्योहारों व पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर खास नजर रखने को कहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश भी दिए।