बारां के ढिकवानी गांव में एक किसान की 50 बीघा मक्के की फसल बर्बाद हो गई है। खड़ी फसल के भुट्टों में ही दाने अंकुरित होने से किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। किसान राजेश मेहता ने बताया कि उन्होंने 50 बीघा खेत में नामी कंपनी का 'हाईटेक 5106' बीज बोया था। फसल अच्छी थी और बंपर पैदावार की उम्मीद थी। लेकिन, पकने से ठीक पहले भुट्टों के अंदर ही दाने अंकुरित होने लगे। देखते ही देखते ज्यादातर भुट्टों से अंकुर निकल आए। सर्वे कर गिरदावरी करने और मुआवजे की मांग अंकुरण के कारण दाना सड़ने लगा है। यह न तो मंडी में बिकने लायक है और न ही पशु चारे के काम का। किसान ने बीज की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसे कंपनी की तकनीकी कमी बताया है। किसान ने कृषि विभाग और प्रशासन से खेत का सर्वे कर गिरदावरी करने और कंपनी व सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है।