बारां जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द ही बेहतर मेडिकल सेवा मिलेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज ने जूनियर रेजीडेंट के खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू की है। अक्टूबर तक भर्ती पूरी होने से नवंबर से अस्पताल को करीब 2 दर्जन नए जूनियर रेजीडेंट मिल जाएंगे। फिलहाल जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन औसतन 2500 मरीज आते हैं और 180 मरीज भर्ती रहते हैं। जूनियर रेजीडेंट की संख्या बढ़ने से मरीजों की निगरानी और इलाज व्यवस्था मजबूत होगी। व्यवस्था होगी और मजबूत मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजीडेंट के कुल 40 पद मंजूर हैं, जिनमें से अभी सिर्फ 9 जेआर कार्यरत हैं। इस बार 85 आवेदन मिले और 75 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया है, जिससे ज्यादातर पद भरने की उम्मीद है। इनकी नियुक्ति से इमरजेंसी सेवा भी मजबूत होगी। वे मरीजों की शुरुआती जांच, इलाज शुरू करने और विशेषज्ञ डॉक्टरों तक केस पहुंचाने में मदद करेंगे।