बारां के डोल मेला रंगमंच पर सोमवार रात सांस्कृतिक संध्या हुई। अनंत इवेंट के सहयोग से देशभक्ति, रोमांच और मनोरंजन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में सिंगर विक्की भारती ने देशभक्ति गीत गाए। 'हम जिएंगे और मरेंगे, ऐ वतन तेरे लिए' पर पंडाल 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। सोनी टीवी फेम जवाहर मलखम ग्रुप मुख्य आकर्षण रहा। नन्हे कलाकारों ने मलखम व शारीरिक व्यायाम के कठिन करतब दिखाए। फुर्ती, संतुलन व साहस से दर्शक हैरान रह गए। पूर्व सभापति ने भी गाया गाना एंकर राजेंद्र चौहान ने मंच संचालन किया। हास्य कलाकार डेनी अलबेला ने कॉमेडी से हंसाया। जूनियर राखी सावंत अंजलि शर्मा ने मिमिक्री व चित्रहार प्रस्तुतियां दीं। मध्यप्रदेश से आए वीरेंद्र सिंह ने 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे...' गीत गाया। पूर्व सभापति कमल राठौर ने मित्रों संग सुर मिलाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व सभापति कमल राठौर, उपसभापति तेजस सुमन, डोल मेला अध्यक्ष नीरज नागर, पार्षद हितेश चंदेल, मंजू प्रजापति, सगुना बाई, अली असगर और मध्यप्रदेश से आए अतिथि भूपेंद्र, वीरेंद्र सिंह, गोलू, पीयूष ने कलाकारों का स्वागत किया।