बारां के डोल मेला क्षेत्र में महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने एक मनचले को पकड़ा है। आरोपी महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी कर रहा था। कालिका गश्त यूनिट ने शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। आरोपी की पहचान 21 साल के राज सुमन के तौर पर हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया है। एसपी अभिषेक अंडासु के निर्देश पर जिले में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चल रहा है। पुलिस ने कहा कि मेले में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।