राष्ट्रीय कॉफी दिवस पर बारां में युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए एक खास पहल की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा और स्वीप नोडल अधिकारी राजीव तोमर के निर्देश पर राजकीय कन्या महाविद्यालय में 'कॉफी की मेज पर मतदान की चर्चा' कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कॉफी और नाश्ते के साथ मतदान के अधिकार, नैतिक मतदान और चुनाव प्रक्रिया पर बात की। स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने कहा कि कॉफी से दिन बदलता है, लेकिन एक जागरूक मतदाता का एक वोट देश की दिशा बदल सकता है। सोच-समझकर मतदान करने की अपील उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बिना किसी दबाव या लालच के सोच-समझकर मतदान करें। विद्यार्थियों को 'मेरा वोट, मेरा अधिकार' और 'नैतिक मतदान' जैसे विषयों पर समूहों में बांटकर चर्चा कराई गई। उन्हें ईवीएम, नोटा, केवाईसी और सी-विजिल ऐप की जानकारी भी दी गई। साथ ही, ईसीआई नेट ऐप डाउनलोड करवाया गया। इस दौरान प्राचार्य अजय कुमार मीणा, परमेश्वर जाट और डॉ. शिखा शर्मा सहित स्वीप टीम के सदस्य मौजूद रहे।