बारां में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। यह ट्रेनिंग राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में हुई। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. निशांत सैनी मुख्य अतिथि थे। न्यूरोसाइकिएट्रिस्ट डॉ. अनुराग खींची ने राज्य सरकार के मन दर्पण-2 कार्यक्रम के तहत सीएचओ को पांच मॉड्यूल पर ट्रेनिंग दी। इसका उद्देश्य गांवों, स्कूलों और कार्यस्थलों पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना है। प्रशिक्षण में युवा मन एवं मानसिक स्वास्थ्य, आई सपोर्ट माई फ्रेंड, कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन, आत्महत्या रोकथाम हेतु गेटकीपर प्रशिक्षण और परीक्षा के तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर बताया गया। कार्यक्रम का समन्वय साइकियाट्रिक केयर नर्स राजेंद्र कुमार ने किया। डॉ. खींची ने मानसिक समस्याओं को छिपाने की बजाय समय पर मदद लेने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने और सकारात्मक सोच अपनाने को कहा।