बारां जिले की मंडियों में खरीफ फसलों की आवक तेज हुई है। बुधवार शाम तक बारां मंडी में कुल 27082 क्विंटल उपज दर्ज की गई, जिसमें सोयाबीन और मक्का की आवक ज्यादा रही। मंडी में 12000 क्विंटल सोयाबीन 5200 से 6458 रुपये प्रति क्विंटल बिका। मक्का 4500 क्विंटल 1600 से 2331 रुपए प्रति क्विंटल बिका। उड़द 4500 क्विंटल आवक हुई, जिसका भाव 6500 से 8411 रुपए रहा। लहसुन की 2400 क्विंटल आवक हुई, जिसका भाव 5500 से 19400 रुपए प्रति क्विंटल रहा। क्वालिटी के चलते लहसुन में तेजी रही। धनिया 128 क्विंटल 12601 से 14500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। व्यापारियों के अनुसार, सोयाबीन की कटाई शुरू होने से आवक बढ़ी है। वहीं, लहसुन और धनिया में पुराना स्टॉक खत्म होने से इनके भाव तेज बने हुए हैं।