दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप बारां ने बुधवार को नगर में मुनि गुरुदत्त सागर महाराज के सानिध्य में भक्तामर स्तोत्र की भव्य दीप आराधना की। इस दौरान भगवान आदिनाथ की स्तुति में 48 दीप जलाकर भक्तामर महा आराधना की गई। सामूहिक पाठ और दीपों की रोशनी से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रुप सदस्यों और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने परिवार सहित इसमें हिस्सा लिया। संस्था अध्यक्ष शिखर चंद जैन ने बताया कि भक्तामर स्तोत्र का जैन धर्म में खास महत्व है। आराधना के बाद भगवान की महाआरती हुई। इसके बाद दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें आगामी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।