बारां में 'मेरा स्वास्थ्य मेरा गर्व' कार्यक्रम आयोजित हुआ। माय भारत केंद्र ने इसे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत सहरिया आश्रम छात्रावास आमापुरा में कराया। स्वास्थ्य विभाग से डीपीओ एनयूएचएम राकेश नागर और डॉ. लक्ष्य नागर ने युवाओं का स्वास्थ्य जांचा। उन्होंने बीएमआई जांच कर पोषण के सुझाव दिए। डॉ. राकेश नागर ने नशे के बुरे असर बताकर दूर रहने को कहा। डॉ. लक्ष्य नागर ने संतुलित खाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया। जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने माय भारत के मकसद बताए। स्वस्थ युवा ही विकसित भारत बना सकते हैं। युवाओं से नशा छोड़ खेल, शिक्षा और अच्छी गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। एपीएस अरुण कुमार जैमिनि, स्वयंसेवक कुनाल सुमन, दिनेश सुमन सहित युवाओं ने भाग लिया। आखिर में नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।