बारां के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम हुआ। इसमें नर्सिंग के विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। नर्सिंग अधीक्षक पवन वैष्णव ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और सामाजिक जीवन को खराब करता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ नशामुक्त समाज और विकसित भारत बनाने में योगदान देने को कहा। वैष्णव ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी सिर्फ इलाज तक नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाना भी है। इसके बाद सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने मिलकर नशा मुक्ति की शपथ ली। इस मौके पर नर्सिंग शिक्षक यवन नागर, प्रदीप नागर, शंभू दयाल शर्मा, दिनेश शर्मा, कृतार्थ नागर समेत सभी स्टाफ और कई प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।