बारां में पंचायती राज चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव सदस्यों के साथ नहीं होंगे, जिससे राजनीतिक दलों को 1 महीने तक बाड़ेबंदी की टेंशन रहेगी। जिले में पंच से लेकर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव हो रहे हैं। मौजूदा बोर्ड का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा होना है, इसलिए जिला प्रमुख, उप प्रमुख और प्रधान-उपप्रधान के चुनाव अलग से तय होंगे। 2 चरणों में होगी वोटिंग जिले की 10 पंचायत समितियों के 168 और जिला परिषद के 29 वार्डों में 2 चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 20 नवंबर को है। जिला चुनाव अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया, जिला प्रमुख और प्रधान के लिए 22 दिसंबर को वोटिंग होगी। सदस्यों के नतीजे आने के बाद जीते हुए सदस्यों को करीब एक महीने बाड़ेबंदी में रखना पड़ेगा। इस लंबी अवधि में सदस्यों के टूटने का डर रहेगा, जिससे दलों को सावधानी बरतनी होगी।