बारां पुलिस ने रेप के मामले में 16 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे मध्यप्रदेश के सिंगरौली से पकड़ा गया, जो बारां से करीब 800 किलोमीटर दूर है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासू के निर्देश पर जिला विशेष टीम (DST) ने यह कार्रवाई की। भीलवाड़ा निवासी आरोपी महावीर लखारा ने साल 2010 में छबड़ा इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म किया था। तब से वह पहचान और ठिकाना बदलकर छिपा हुआ था। DST पिछले 6 महीने से आरोपी की तलाश में थी। एएसआई आकाश सिंधे के नेतृत्व में टीम ने भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, गुजरात और मध्यप्रदेश में जानकारी जुटाई। तकनीकी जांच के बाद सिंगरौली में आरोपी के होने की खबर मिली। पुलिस ने 800 किलोमीटर दूर दबिश देकर उसे पकड़ा और छबड़ा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।