बारां शहर में झालावाड़ रोड पर 33 करोड़ रुपए की लागत से एक रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) बना है। इसे बनने में 7 साल लगे, लेकिन यह अपनी कमियों के कारण सुर्खियों में है। यह पुल सुविधा देने के बजाय परेशानी बढ़ा रहा है। पुल पर पैदल चलने वालों के लिए कोई फुटपाथ नहीं बनाया गया है। इस वजह से लोगों को गाड़ियों के बीच सड़क पर ही चलना पड़ता है। इससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। पूरे ROB पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई पूरे ROB पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। रात होते ही पुल पर घना अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण पैदल यात्री और वाहन चालक दोनों को दिक्कत होती है। यह ROB झालावाड़ रोड से बस स्टैंड और दीनदयाल पार्क की तरफ उतरता है। ये दोनों ही रास्ते भीड़ वाले हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द फुटपाथ और लाइट का इंतजाम करने की मांग की है।