पश्चिम-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बारां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोटा-रुठियाई रेलखंड पर स्थित बारां, छबड़ा गुगोर और मोतीपुरा चौकी स्टेशनों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जीएम दिलीप कुमार सिंह ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, पैदल ऊपरी पुल, स्टेशन का बाहरी परिसर, स्टेशन मास्टर कक्ष, टिकट बुकिंग कार्यालय और पार्किंग व्यवस्था देखी। उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का भी जायजा लिया। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश जीएम ने अधिकारियों से यात्री सुविधाओं की मौजूदा स्थिति और उनके रखरखाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। दिलीप कुमार सिंह ने बारां में रेलवे स्वास्थ्य इकाई का भी निरीक्षण किया। वहीं, मोतीपुरा चौकी में रनिंग रूम और क्रू लॉबी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत भी की। सुरक्षा मानकों को लेकर विशेष जोर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान जीएम ने रेल ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा से जुड़े कई पहलुओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों से रेलखंड की परिचालन व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही, सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन करने पर विशेष जोर देने को कहा। इस दौरान उन्होंने बताया कि रेलवे में सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके साथ ही, स्टेशन परिसरों में साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं का बेहतर रखरखाव और चल रहे निर्माण व विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।