बारां में एक परिवार ने अपनी बहू का श्राद्ध कर दिया। विवाहिता अपने 3 बच्चों और पति को छोड़कर एक अन्य युवक के साथ चली गई थी। परिजनों ने श्राद्ध का आयोजन कर समाज में यह बताया कि उसके साथ अब परिजनों का कोई संबंध नहीं है। दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग जानकारी के अनुसार, विवाहिता का एक अन्य युवक के साथ साथ करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। परिवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने कमलेश को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। बाद में वह प्रेमी के साथ चली गईं। श्राद्ध कर तोड़े रिश्ते प्रेमी के साथ जाने से नाराज परिजनों ने उससे अपने सभी रिश्ते खत्म करने का फैसला किया। इसी के तहत उन्होंने जीवित बहू का प्रतीकात्मक श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया। परिजनों का उद्देश्य इस आयोजन के जरिए समाज को यह संदेश देना था कि वे अब कमलेश को अपने परिवार का हिस्सा नहीं मानते। गांव में चर्चा का विषय बना मामला जीवित महिला का प्रतीकात्मक श्राद्ध किए जाने की घटना गांव सहित पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।