राज्य स्तरीय 14 वर्षीय शिक्षा विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बाड़मेर बालिका टीम ने कांस्य पदक जीता। सेखाला जोधपुर में हुई प्रतियोगिता में टीम ने शानदार खेल दिखाया। टीम को तृतीय स्थान मिला। इसके बाद पीएम श्री महात्मा गांधी राउमावि स्टेशन रोड के फुटबॉल मैदान में रविवार को स्वागत सम्मान समारोह हुआ। खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। कार्यक्रम में संतोष ट्रॉफी व विश्व विद्यालय चैम्पियन रहे जिला फुटबॉल संघ सचिव फरस सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को माला पहनाई।