बाड़मेर के सरकारी हॉस्पिटल में 1 अक्टूबर से OPD का समय बदल जाएगा। शीतकालीन समय सारणी के तहत 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक सामान्य दिनों में मरीजों को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक हॉस्पिटल में चैक किया जाएगा। वहीं रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन OPD सुबह 9 से 11 बजे तक ही संचालित होगी। राज्य सरकार के निर्देश पर बदली समय सारणी बाड़मेर पीएमओ हनुमानराम चौधरी ने बताया- 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय सारणी लागू की जा रही है। इसके तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े हॉस्पिटल में सामान्य दिनों में OPD सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक मरीजों को देखा जाएगा। तीन डिस्पेंसरी में भी यही समय रहेगा जूना केराडू मार्ग डिस्पेंसरी, गांधी चौक डिस्पेंसरी और पुलिस लाइन डिस्पेंसरी में भी सामान्य दिनों में एक पारी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक OPD संचालित होगी। सरकारी छुट्टी के दिन इन डिस्पेंसरी में सुबह 9 से 11 बजे तक मरीजों को चैक किया जाएगा। नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी सुबह 7:30 बजे से जिला हॉस्पिटल बाड़मेर के वार्डों में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ की पहले से तय ड्यूटी सुबह 7:30 बजे ही रहेगी। वहीं OPD में काम करने वाले सभी स्टाफ की ड्यूटी सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। हॉस्पिटल अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई समय सारणी की पालना करने के निर्देश दिए हैं।