बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चली। इस दौरान देर फाइनल वोटिंग 81.57 प्रतिशत रिकॉर्ड हुई। सुबह 10 बजे तक 22.67% और दोपहर 1 बजे तक 49.87% मतदान हुआ था। यहां 1 से 3 बजे के बीच 16.03 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। जबकि दोपहर 3 बजे तक 65.90% मतदान दर्ज हुआ। नगर परिषद के 55 वार्डों में 63,078 मतदाता हैं और 68 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वार्ड 17 में 100 वर्षीय राधा देवी को परिजन एंबुलेंस से मतदान केंद्र लेकर पहुंचे। वहीं वार्ड 16 में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बावजूद बुजुर्ग प्रतापाराम व्हीलचेयर पर वोट देने पहुंचे। उनकी नाक में फीडिंग ट्यूब लगी थी। वार्ड 13 में मोबाइल ले जाने पर विवाद वार्ड 13 के एक पोलिंग बूथ में मोबाइल ले जाने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई। सूचना पर एसडीएम, एएसपी नितेश आर्य और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा समर्थकों पर धमकाने व मारपीट करने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा प्रत्याशी ने आरोपों से इनकार किया। एसपी पीयूष दीक्षित ने मॉनिटरिंग कीं। एएसपी शंकरलाल मीणा और विनोद सीपा के नेतृत्व में मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। 55 वार्डों में 51,454 वोटर्स ने वोटिंग कीं नगर परिषद के 55 वार्डों में कुल 63,078 मतदाता थे, इनमें से 51,454 वोटर्स ने वोटिंग की। कुल मतदान प्रतिशत 81.57 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा मतदान वार्ड संख्या 43 के बूथ नंबर 49 पर 94.73 फीसदी हुई। वहीं सबसे कम मतदान वार्ड संख्या 11 के बूथ नंबर 13 पर 69.87 फीसदी रहा। देखिए- वोटिंग से जुड़ी तस्वीरें बाड़मेर में कई वार्डों में वोटिंग से पहले शराब-साड़ियां बांटी बाड़मेर नगर परिषद में पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले मंगलवार देर रात कई वार्डों में आदर्श आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। वोटरों को शराब, साड़ियां समेत अन्य गिफ्ट घर-घर पहुंचाने की बात सामने आई। दैनिक भास्कर टीम का कैमरा देखकर स्कूटी सवार और गिफ्ट बांट रहे समर्थक मौके से भाग गए। एक जगह स्कूटी सवार शराब से भरा कट्टा बीच सड़क पर फेंककर भाग गया। पूरी खबर पढ़िए अब लाइव ब्लॉग में पढ़िए- पल पल की अपडेट्स…